कांकेर। CG FRAUD : मॉड्यूलर किचन की डीलरशिप देने का झांसा देकर अतंराष्ट्रीय ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कांकेर पुलिस ने रायपुर से एडवांस्ड इंटरनेशनल कंपनी के नाम से ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया गया है। धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जहां उसे अपराध की गंभीरता को देखते हुए जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार कांकेर निवासी अजय गांधी ने 5 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज की. शिकायत में बताया गया कि रायपुर निवासी आरोपी यशवंत सिन्हा पिता आरके सिन्हा ने एडवांस इंटरनेशनल कंपनी के मॉड्यूलर किचन की डीलरशिप देने के नाम पर उनसे 5 लाख रुपए लिए थे।
आरोपी ने वादा किया था कि वह कंपनी का आउटलेट खोल कर देगा और मॉड्यूलर किचन के सारे सामान उपलब्ध कर आएगा। लेकिन, आरोपी ने ऐसा कुछ नहीं किया और प्रार्थी को उसके रुपए भी वापस नहीं दिए।
प्रार्थी अजय गांधी लगातार आरोपी से संपर्क कर अपने पैसे की वापसी की मांग की। लेकिन, रकम वापसी करने आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। आरोपी की नियत को देखते हुए प्रार्थी अजय गांधी ने इस मामले की पूरी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। जहां पुलिस ने मामले में अपराध पंजीकृत करते हुए आरोपी यशवंत सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है।
आसपास के राज्यों में खेल रहा था काला खेल
आरोपी यशवंत सिन्हा ने ठगी करने के लिए आसपास के राज्यों में जाल फैला कर रखा है। आरोपी यशवंत सिन्हा पहले भी तकरीबन पांच राज्य के लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना लिया है। अलग-अलग लोगों से आरोपी ने लाखों रुपए की ठगी की है।
मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ हरियाणा राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में आरोपी ने ठगी की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अपने लोक लुभावने वादों के जरिए आरोपी लगातार ठगी कर रहा है। पूर्व में आरोपी ने राजनांदगांव जिले के निवासी से भी एक करोड़ 5 लाख रुपए की ठगी की है।
भाजपा नेता होने का दिखाता था धौंस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी यशवंत सिन्हा बीजेपी का नेता होने का दावा करता है और अपने आप को गृह मंत्री का खास बताता है गिरफ्तारी के दौरान भी आरोपी ने पुलिस को जमकर अपने पावरफुल होने का धौंस दिखाया गिरफ्तारी के बाद भी कांकेर पुलिस पर लगातार दबाव बनाने के लिए अलग-अलग लोगों से फोन भी करवाता रहा।