Live Khabar 24x7

CG Gang War : पुरानी रंजिश को लेकर 2 गुटों में खूनी खेल, वारदात का CCTV फुटेज आया सामने

May 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

बिलासपुर। CG Gang War :  न्यायधानी विलासपुर में बीती रात गैंगवार की घटना सामने आई है। शहर के दो पुराने बदमाश मेडी और वासिम खान के गैंग के बीच बड़ा गैंगवार हुआ। हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला किया। क्राइम सिन पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गया। मामलें में तारबाहर पुलिस ने अपराध में शामिल 4 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

CG Gang War : पूरा मामला शहर के पुराने बस स्टैंड के होटल हेवंस पार्क होटल के सामने हुआ। रात करीब 1 से 2 बजे के बीच लड़ाई हुई है। विवाद शुरू होने के बाद इतना गहराता चला गया कि आपस में जानलेवा हमला होने लगा। जिसमें एक पक्ष को गंभीर चोट आई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही तारबाहर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसे देखकर कुछ लोग भाग गए। पुलिस मामलें की जांच कर रही है। हमला किए गए युवक की पहचान भास्कर वर्मा के रूप में हुई है। वह बुरी तरह से घायल है।

https://youtu.be/ESeI5Ivol7I

मीडिया जानकारी अनुसार, आरोपियों ने भास्कर वर्मा की हत्या की प्लानिंग की थी। भास्कर की गाड़ी खराब होने पर उसका दोस्त नवीन गोस्वामी अपनी मोपेड से हेवंस पार्क गली के सामने भास्कर को लेने आया। इसी वक्त 2 कार और 3 बाइक पर सवार 10-15 लोग पहुंच गए. हमलावरों में बिलासपुर का हिस्ट्रीशीटर रितेश निखारे उर्फ मेडी, सिद्धार्थ शर्मा उर्फ छोटू, साबिर उर्फ रानू खान, गोलू विदेशी, आदित्य प्रकाश दुबे, सोनू खान, प्रिंस शर्मा, काव्य गढ़वाल और अन्य हमलावर शामिल थे. इन सभी ने भास्कर वर्मा को गालियां देनी शुरू कर दी और उसे पीटने लगे। जिसके बाद भास्कर जान बचाने इधर उधर भागने लगा, इसी बिह हमलावरों ने हथियार से घेरकर हमला करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने वारदात में शामिल चार लोगों की गिरफ्तार किया है। जिसमें काव्य गढ़ेवाल निवासी कोनी, सिद्धार्थ शर्मा निवासी राजेंद्र नगर सिविल लाइन, प्रिंस शर्मा निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर, आयुष मराठा कुदुदंड शामिल हैं।

RELATED POSTS

View all

view all