Live Khabar 24x7

CG Good News : सरकारी नौकरी में स्टाइपेंड की सीमा समाप्त, सीएम बघेल ने किया बड़ा ऐलान, राहुल गांधी ने कहीं ये बात…

September 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

राजीव युवा मितान सम्मेलन, Livekhabar24x7

रायपुर। CG Good News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव युवा मितान सम्मेलन में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि सरकारी नौकरी में नई नियुक्तियों के लिए 70, 80, 90 प्रतिशत स्टाइपेंड समाप्त किया जाता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पने संबोधन में कहा कि पांच साल पहले जब राहुल गांधी जी आये थे तो उन्होंने कहा था कि ऐसी योजनाएं बनाएं जिससे आम आदमी को लाभ हो, आदिवासियों को लाभ हो, किसानों को लाभ हो। हमने ऐसी योजनाएं बनाई जिससे लोगों को लाभ हुआ। किसानों को लाभ मिला। छत्तीसगढ़ में हम प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस नहीं लेते। पूरे छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा हमारे साथ है। युवा राष्ट्र की संपत्ति है और इस ऊर्जा का सही उपयोग हमें करना है।

हम युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी दे रहे हैं। हम लोगों को अधिकार संपन्न बनाते हैं। नेहरू जी से लेकर मनमोहन सिंह जी तक जब तक हमें अवसर मिला, लोगों को ताकत देने का काम किया है।

राहुल गांधी ने कहीं ये बात
राजीव युवा मितान सम्मेलन को संबोधित करते राहुल गांधी ने कहा, आप सभी का यहाँ स्वागत है। इतनी गर्मी में आप आये। अपना कीमती समय दिया। इसके लिए मैं आपका आभारी हूँ। हमारा काम लोगों को जोड़ने का काम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का है। हमने छत्तीसगढ़ में जो वायदे किये थे वो पूरे किये। किसानों को सही दाम दिये। कर्ज माफ किये। बिजली बिल हाफ कर दिया।

छत्तीसगढ़ में किसानों को धान के लिए सही दाम दिया। आज आप सभी प्रदेशों को देख लीजिए, लिस्ट निकालिये, धान के लिए सबसे ज्यादा पैसा कहाँ मिलता है। जवाब मिलेगा छत्तीसगढ़। हमने साफ दिखा दिया कि पैसा है और किसानों के लिए हमने वायदा पूरा कर दिया। जहाँ भी हम जाते हैं वायदा निभाते हैं।

राहुल गांधी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि आप आगे न बढ़ें। हम चाहते हैं कि जल, जंगल, जमीन सब आपको मिले।  मणिपुर समेत जहां भी बीजेपी नफरत फैलाएगी हम वहां मोहब्बत का पैगाम देंगे। हम किसान, मजदूरों के लिए काम करते हैं, वो दो चार उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं।  राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम छोटे उद्योगपतियों के लिए भी काम करते हैं, प्रदेश में हजारों बिजनेस खुलेंगे छत्तीसगढ़ बिजनेस का सेंटर है। इसके लिए हमें और काम करना है। छत्तीसगढ़ के प्रोडक्ट पूरी दुनिया में पहुंचे।

नवा रायपुर में शनिवार को आयोजित राजीव युवा मितान सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी का काम नफरत फैलाने का है हमारा काम मोहब्बत का पैगाम देने का है। कर्नाटक में बीजेपी ने कई तरह से दुष्प्रचार किया, अदानी ने हजारों करोड़ों रुपये विदेशों को भेजा। रेल समेत सभी चीजें एक व्यक्ति को देने में लगे हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि पीएम अदानी मामले की जांच क्यों नहीं करा रहे। धान के लिए सबसे ज्यादा पैसा छत्तीसगढ में मिल रहा है। छत्तीसगढ में हमने वादा पूरा कर दिया, हम 15 लाख जैसे झूठे वादे नहीं करते।

RELATED POSTS

View all

view all