Live Khabar 24x7

CG Job 2023 : ग्रैजुएट शादीशुदा महिलाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 19 से 21 जुलाई तक लगेगा जॉब फेयर, इतनी मिलेगी सैलरी

July 18, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Job 2023 : ग्रैजुएट महिलाओं को महिलाओं के पास नौकरी पाने का बढ़िया मौका है। इसके लिए जॉब फेयर का लगाया जाएगा। आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता-सहायिका के पद पर काम करने की इच्छुक महिलाओं से संबंधित भर्ती भी की जा रही है, इसके लिए दावा आपत्ति मंगाई गई है।

जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर जॉब फेयर 19 जुलाई से शुरू किया जाएगा। शिक्षित बेरोजगार विवाहित महिलाओं को प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19, 20 एवं 21 जुलाई को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर आयोजित है।

Read More : CG Job Alert : युवाओं के पास रोजगार पाने का सुनहरा मौका, इन 3 जिलों में लगेगा प्लेसमेंट कैम्प, जानें तारीख और समय…

CG Job 2023 :  इस कैंप में प्राइवेट सेक्टर कंपनी रिलायंस, निप्पोन लाइफ इंशोयरेंस कम्पनी लिमिटेड में लाईफ प्लानिंग ऑफिसर के 15 पदों पर 30 वर्ष तक की विवाहित और स्नातक उत्तीर्ण महिलाओं की भर्ती होगी। जानकारी अनुआर, इन पदों पर 12,500 से 25000 हजार रुपए तक की सैलरी दी जाएगी। जॉब फेयर में छत्तीसगढ़ सरकार के बेरोजगार भत्ता के हितग्राहियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

मांगी गई दावा आपत्ति

रायपुर जिले में 8 आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता पद एवं 23 आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसकी अंतरिम सूची बाल विकास परियोजना कार्यालय रायपुर एवं नगर निगम रायपुर के सूचना पटल में चस्पा कर दिया गया है।

यदि किसी आवेदिका, अभ्यर्थी को प्रकाशित अंतरिम मूल्यांकन पत्रक सूची के संबंध में कोई दावा आपत्ति हो तो आवश्यक कागजात एवं साक्ष्य के साथ लिखित में 24 जुलाई तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना में दावा आपत्ति जमा कर सकते हैं।

RELATED POSTS

View all

view all