Live Khabar 24x7

CG Job Alert : युवाओं के पास रोजगार पाने का सुनहरा मौका, यहां निकली स्टेनो, वाहन चालक और भृत्य समेत विभिन्न पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन…

June 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

बलौदाबाजार-भाटापारा। CG Job Alert : युवाओं के पास रोजगार पाने का सुनहरा मौका हैं। दरअसल राजस्व विभाग में जिला स्थापना एवं भू-अभिलेख शाखा के अंतर्गत कार्यालय कलेक्टर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के राजस्व विभाग के अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी,सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टायपिस्ट, वाहन चालक, भृत्य, अर्दली, चौकीदार, फर्राश सहित कुल 106 रिक्त पदों की पूर्ति के लिए सीधी भर्ती के माध्यम से आवेदन मंगाए गए है।

इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन कार्यालय कलेक्टर बलौदाबाजार- भाटापारा के पते पर 21 जून 2023 सायं 5 बजे तक केवल रजिस्टर्ड डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भेज सकते है। विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु जिले के वेबसाईट cg.ni.in/balodabazar या जिला कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते है।

RELATED POSTS

View all

view all