Live Khabar 24x7

CG Job Alert : बेरोजगार युवाओं के लिए गुड न्यूज़! कल रायपुर में आयोजित होगा जॉब फेयर, 105 पदों पर निकली भर्ती

January 8, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Job Alert : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 9 जनवरी 2024 को पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर स्थित रोजगार कार्यालय में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर का आयोजित किया जाएगा।

Read More : CG Job Alert : इस जिले के युवाओं के पास रोजगार पाने का सुनहरा अवसर, एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन, इन पदों पर होगी भर्ती

इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र के नियोजक एस.आर. हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर ग्राम चिखली जिला दुर्ग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जॉब फेयर में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे दी गई जानकारी ध्यान पूर्वक पढ़ें।

इन पदों के लिए की जाएगी भर्ती

  • मेडिकल ऑफिसर
  • डेन्टिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट
  • ओ०टी०/एक्स-रे टेक्निशियन
  • पैथालॉजी लेब
  • नर्सिंग स्टॉफ
  • डायलासिस टेक्निशियन
  • फिल्ड ऑफिसर
  • इलेक्ट्रिशियन
  • वाहन चालक
  • कॉर्पाेरेट मैनेजर
  • एकाउंटेंट
  • फार्मासिस्ट
  • कम्प्यूटर
  • ऑपरेटर
  • प्लंबर
  • नर्सिंग
  • सुपरवाईजर
  • गार्ड
  • मल्टिपल वर्कर

इन पदों पर अनुभवी योग्यताधारी आवेदकों की भर्ती 10 हजार से 50 हजार प्रतिमाह के वेतनमान पर की जाएगी। अतः इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा/आधार कार्ड एवं शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता एवं अनुभव प्रमाण-पत्र तथा ड्रायविंग लायसेंस की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

RELATED POSTS

View all

view all