Live Khabar 24x7

CG Job Alert : आदिवासी विकास विभाग में होगी सीधी भर्ती, इन दो जिलों के लिए कर सकेंगे आवेदन, जानें डिटेल…

May 16, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Job Alert : छत्तीसगढ़ के दो जिलों में आदिवासी विकास विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति सीधी भर्ती की जाएगी। इसमें बालोद और कोण्डागांव जिला शामिल हैं। बता दे कि बालोद कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास में रिक्त पदों की पूर्ति सीधी भर्ती द्वारा किया जाना है। रिक्त पदों की सीधी भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बालोद के नाम से 31 मई को शाम 5.30 बजे तक आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों की भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन या कार्यालयीन समय पर कार्यालय के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।

Read More : CG Job Alert : एकलव्य स्कूल में होगी अतिथि शिक्षको की भर्ती, सिर्फ इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई, जानें डिटेल

 

कोण्डागांव जिले में आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत डाटा एंट्री ऑपरेटर के एक तथा वाहन चालक के एक रिक्त पदों पर सीधी भर्ती किये जाने हेतु योग्य अभ्यर्थियों से आगामी 29 मई 2023 तक आवेदन पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, कलेक्टोरेट कोण्डागांव में आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। उक्त भर्ती सम्बन्धी विस्तृत जानकारी का अवलोकन कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है। इसके ही उक्त जानकारी जिले की वेबसाइट www.kondagaon.gov.in पर देखी जा सकती है।

RELATED POSTS

View all

view all