Live Khabar 24x7

CG Liquor Scam : शराब घोटाले मामलें में कारोबारी पप्पू ढिल्ल्न गिरफ्तार, ED ने कोर्ट में किया पेश

May 11, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Liquor Scam : 2000 करोड़ से अधिक के शराब घोटाले में ईडी ने एक और बड़ी गिरफ्तारी की है। प्रवर्तन निदेशालय ने शराब और होटल कारोबारी पप्पू ढिल्ल्न को गिरफ्तार किया है। रायपुर की विशेष अदालत में शराब कारोबारी को पेश किया जा रहा है। यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ में 2 हजार करोड़ से भी अधिक शराब घोटाले से जुड़ा हुआ है।

ईडी की टीम आज भिलाई के कारोबरी पप्पू के घर छापेमारी के लिए पहुंची। काफी देर तक पूछताछ चली, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया है। कारोबारी पप्पू के खिलाफ ईडी ने कोर्ट से 14 दिनों की रिमांड मांगी है। फिलहाल विशेष अदलात में मामलें की सुनवाई की जा रही है।

जानकारी अनुसार, ईडी का दावा है की छत्तीसगढ़ में सामने आए 2000 करोड़ रुपए से अधिक के शराब घोटाले में पप्पू ढिल्ल्न की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। जिसके कुछ सबूत भी हांथ लगे हैं। बता दें कि इस केस में पहले ही महापौर के भाई अनवर और नितेश पुरोहित की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस वक्त अनवर ढेबर को कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। नितेश पुरोहित नाम के कारोबारी की तबीयत गिरफ्तार होती ही खराब हो गई। जिसका इलाज चल रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all