CG Mass Suicide : सामूहिक आत्महत्या का मामला, पहले दोनों बच्चे फिर मां ने खाया जहर, एक की मौत
October 1, 2024 | by Nitesh Sharma

कोरबा। CG Mass Suicide : छत्तीसगढ़ के कोरबा से हृदयविदारक मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के तीन लोगों में जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। आत्महत्या मामले में एक चार साल के मासूम की मौत हो गई है। घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र की है।
Livekhabar24x7.com को टीआई तेज कुमार यादव ने बताया कि बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के बुंदेली गांव में एक परिवार के तीन लोगों ने जहर खाया। पहले महिला संगीता कश्यप ने अपने दो बच्चों, शिवम कश्यप और शिवानी कश्यप को जहर खिलाया फिर खुद भी उसका सेवन कर लिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने तीनों को गंभीर हालत में कटघोरा अस्पताल में भर्ती कराया। चार साल के बच्चे की मौत के बाद पीएम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। फिलहाल दोनों को कटघोरा से कोरबा अस्पताल लाया गया है।
RELATED POSTS
View all