Live Khabar 24x7

CG MLA Meeting : भाजपा के नए विधायकों की बैठक स्थगित…

December 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG MLA Meeting : छत्तीसगढ़ विधानसभा के 90 विधानसभा सीटों में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की वापसी हुई है। बीजेपी 54 सीटों में जीत दर्ज की है और कांग्रेस के खाते में 35 और एक अन्य के खाते में सीट आई है। इस बड़ी जीत के साथ आज भाजपा विधायक दल की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है।

Read More : Cabinet Meeting : मोदी कैबिनेट में कई बड़े फैसले, PM जनमन योजना और फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट को दी मंजूरी, पढ़ें पूरी खबर

भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह 11 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक आहूत की गई थी। यह बैठक बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सहप्रभारी नितिन नवीन की मौजूदगी में होने वाली थी। इस बैठक में ओम माथुर सभी जीते हुए प्रत्याशियों के साथ चर्चा करने वाले थे। हालांकि इस कार्यक्रम को स्थगित करने की कोई वजह भाजपा की ओर से सामने नहीं आई है।

RELATED POSTS

View all

view all