CG-MP CM Face : छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में इस दिन तय हो जाएगा मुख्यमंत्री का नाम! सामने आई बड़ी अपडेट
December 8, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG-MP CM Face : भाजपा आलाकमान के लिए छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री की कमान सौंपना बड़ी चुनौती बना हुआ है। कई दावेदार तो पुराने वफादारों में किसे कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी इसका इंतजार जनता से लेकर नेताओं को है। इस बीच बड़ी अपडेट सामने आई है। दिल्ली में बीजेपी ने सूचना जारी कर बताया है कि मध्यप्रदेश के लिए 11 दिसंबर को शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक भोपाल होगी। इसी बैठक में नए सीएम का नाम तय हो जाएगा।
वहीं छत्तीसगढ़ में रविवार यानी 10 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक होनी है। बैठक लेने के लिए भाजपा के पर्यवेक्षक रविवार को सुबह आएंगे। उसी दिन भाजपा विधायक दल की बैठक होगी और शाम तक छत्तीसगढ़ के सीएम का भी ऐलान हो जाएगा।
मध्य प्रदेश बीजेपी विधायक दल की बैठक सोमवार को होगी, विधायक दल का नेता चुना जाएगा, मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री चेहरा सोमवार को सामने आ जाएगा। प्रह्लाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर, वीडी शर्मा मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। बता दें कि इसके पहले बीजेपी ने आज सुबह ही तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।
RELATED POSTS
View all