Live Khabar 24x7

CG Naxal Attack : लगातार चौथे दिन बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट की चपेट में आने से BSF जवान शहीद

December 14, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

पखांजूर। CG Naxal Attack : छत्तीसगढ़ में लगातार चौथे दिन नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। महला के जंगल में सर्चिंग अभियान चला रहे जवानों पर हमला कर दिया। IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान की मौत हो गई है। जवान को सिविल अस्पताल पखांजूर लाया जा रहा था। इस उसने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि जवान बीएसएफ के 47वीं बटालियन में तैनात था। जवान का नाम खिलेश्वर राय बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, महला के जंगल में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। जब जवान सर्चिंग में निकले थे, तभी आईईडी ब्लास्ट हुआ। वहीं, जवान को जब सिविल अस्पताल पखांजुर ले जाया जा रहा था तभी उसने दम तोड़ दिया।

नई सरकार के गठन की प्रक्रिया के बीच नक्सलियों ने मौका खोजा। जिसके बाद लगातार चार दिन से IED ब्लास्ट के घटनाएं सामने आ रहे है। नारायणपुर के थाना छोटेडोंगर क्षेत्र अंतर्गत अमदाई खदान में सोमवार को करीब 11:00 बजे नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट और फायरिंग की। जवाब में सुरक्षा बलों द्वारा फायरिंग की गई। इस दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया था। सीएम विष्णुदेव साय ने शहीद के परिजनों से फोन पर बात भी की थी। बलिदान जवान कमेलश साहू जांजगीर चांपा जिले के हसौद गांव का रहने वाला था।

RELATED POSTS

View all

view all