Live Khabar 24x7

CG Naxal Breaking : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को किया ढेर, SP ने Live Khabar 24×7 पर की पुष्टि

April 16, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Breaking

 

कांकेर। CG Naxal Breaking : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। छोटे बेठिया थाना के जंगलों में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस अधीक्षक एसपी इंदिरा कल्याण एलिसेला ने मुठभेड़ की Live Khabar 24×7 पर की पुष्टि है। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को ढेर किया है, वहीं सुरक्षाबलों के दो जवान घायल बताये जा रहे है, माओवादियों की मौत के आंकड़े बढ़ सकते है। लाइव खबर सबसे पहले और सटीक खबरें अपने पाठकों तक पहुंचा रहा है।

Read More : CG Naxal : कांकेर के हिदूर में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, सर्चिंग के लिए निकली थी फोर्स

जानकारी के मुताबिक डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकले थी। उसी दौरान छोटे बैठिया थाना क्षेत्र के बिनागुंडा और कोरोनार के मध्य हापाटोला के जंगल में छुपकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरु कर दी। वहीं जवानों की जवाबी फायरिंग में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली बैक फुट पर चले गए। जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को मार गिराया है। जिसमें नक्सली कमांडर की भी मौत की खबर है। वहीं मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद होने की संभावना है। इलाके सर्चिंग आभियान जारी है।

RELATED POSTS

View all

view all