Live Khabar 24x7

CG Naxal : सुकमा में लगातार तीसरे दिन नक्सली अटैक, IED ब्लास्ट में CAF कांस्टेबल कमलेश साहू शहीद, एक गंभीर

December 13, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नारायणपुर। CG Naxal : छत्तीसगढ़ के सुकमा में लगातार तीसरे दिन नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया है। IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि सर्चिंग में निकले जवान पर नक्सलियों ने नारायणपुर के आमदई खदान के पास हमला किया।

नक्सलियों ने IED प्लांट किया था। इसकी चपेट में CAF 9वीं बीएन बटालियन के एक जवान आ गए। ब्लास्ट में CAF कांस्टेबल कमलेश साहू शहीद हो गए। जबकि आरक्षक विनय कुमार साहू घायल हैं। SP पुष्कर शर्मा ने हमले की पुष्टि की है।

बता दें, सोमवार को नक्सलियों ने सुकमा जिले में आईईडी ब्लास्ट हुआ था। इसमें दो सुरक्षाकर्मी जख्मी हुए थे। घटना किस्ताराम पुलिस थाना क्षेत्र की थी। सुरक्षाकर्मियों की संयुक्त टीम सड़क निर्माण कार्य में ड्यूटी पर निकले थे। तभी ब्लास्ट हुआ। घायल जवानों का उपचार अस्पताल में जारी है। मंगलवार को IED ब्लास्ट की चपेट में आने से DRG का एक जवान घायल हुआ था।

RELATED POSTS

View all

view all