Live Khabar 24x7

CG Naxal : सुकमा में नक्सली कर रहे चुनाव बहिष्कार की हद पार, ग्रामीणों को लेकर लौट रही दो गाड़ियों में लगाई आग

November 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

सुकमा। CG Naxal : छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या आचार संहिता के बाद भी जारी है। नक्सलियों ने दहशत का माहौल बनाने की कोशिश की है। हर बार की तरह इस बार भी माओवादियों विधानसभा चुनाव बहिष्कार कर रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में नक्सलियों ने पर्चा जारी कर विरोध जताया है। वहीं आगजनी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। गुरुवार देर रात फिर से नक्सलियों ने ग्रामीणों को लेकर लौट रही दो टाटा मैजिक गाड़ी में आग लगा दी।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के कोंटा के बेलपांचा के पास नक्सलियों ने साप्ताहिक बाजार कोंटा से लौट रहे दो सवारी वाहनों में आग लगा दिया है। नक्‍सलियों ने मौके पर चुनाव बहिष्‍कार को लेकर पर्चे भी फेंके है। बता दें बस्तर के 12 विधानसभा सीटों में से सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित इलाका कोंटा विधानसभा है। यहां पहले चरण में 7 नवंबर को मतदान होने है।

RELATED POSTS

View all

view all