Live Khabar 24x7

CG Naxal : नक्सलियों ने प्रत्याशियों के खिलाफ जारी किया फरमान, जनअदालत में शामिल होने फेंके पर्चे

November 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

कांकेर। CG Naxal : छत्तीसगढ़ में आज यानी बुधवार को पहले चरण के मतदान खत्म हो गए है। वहीं अगला मतदान 17 नवंबर को 70 विधानसभा क्षेत्रों में होना है। आज के मतदान के दौरान नक्सलियों ने हमला किया। नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई।

जिले में नक्सलियों पर्चा फेंककर कांग्रेस प्रत्याशी रुपसिंह पोटाई और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे मंतूराम पवार को धमकी दी है। नक्सलियों ने मंतूराम पवार पर 30 करोड़ गबन करने का आरोप भी लगाया है। साथ ही जनअदालत में सजा सुनाने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने यह पर्चे बांदे से दो किलोमीटर दूर स्टेट हाईवे क्रमांक 25 पर फेंके हैं। यह सड़क उलिया माड़पखांजुर को बांदे पखांजुर मार्ग से जोड़ती है। यहीं पर निर्दलीय मंतुराम पवार का पेट्रोल पम्प भी है। नक्सलियों ने पर्चे पर दोनों नेताओं को जन अदालत पर आने का फरमान जारी किया है।

RELATED POSTS

View all

view all