CG Naxalite Arrested : सर्चिंग के दौरान जवानों को मिली बड़ी सफलता, कई वारदातों में शामिल रहा नक्सली गिरफ्तार, नक्सल सामग्री बरामद
November 26, 2023 | by livekhabar24x7.com
नारायणपुर : CG Naxalite Arrested : जवानों को सर्चिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस बल और DIG जवानों ने सर्चिंग के दौरान नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मौके से जवानों ने नक्सल सामग्री भी बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ITBP जिला पुलिस बल और DIG की टीम संयुक्त रूप से धनोरा थाना क्षेत्र में सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान टेकानार झोरी के जंगल में जवनों ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। जवानों की टीम ने गिरफ्तार किए गए नक्सली के पास से तीर धनुष और नक्सली बैनर पोस्टर बरामद किए हैं।
कई वारदातों को दे चुका है अंजाम
बता दें कि, गिरफ्तार नक्सली नेलनार एरिया कमेटी का सक्रिय सदस्य है और 2022 में झारा गांव में 3 ट्रकों के आगजनि की घटना को अंजाम देने वाले समूह के साथ भी यह शामिल था। इसके साथ गिरफ्तार नक्सली कई अन्य बड़ी वारदातों को भी अंजाम दे चुका है।
RELATED POSTS
View all