CG New CM : विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से की मुलाकात, विधायक दल का नेता चुने जाने का सौंपा पत्र, इस दिन लेंगे सीएम पद की शपथ
December 10, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG New CM : भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता व कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पार्टी पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों ने विधायक दल की बैठक में साय को सर्वसम्मति से अपना नेता चुन लिया।
इसके साथ ही शपथ-ग्रहण को लेकर औपचारिकताएं शुरू हो गई हैं। भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विष्णु देव साय ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मिलने रायपुर स्थित राजभवन पहुंचे। साय ने राज्यपाल को विधायक दल का नेता चुने जाने से संबंधित पत्र सौंपा।

माना जा रहा है कि विष्णु देव साय 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। यानी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 13 दिसंबर को हो सकता है। इसके अलावा राज्य में डिप्टी CM के पद के लिए दो नाम सामने आए हैं। माना जा रहा है कि ओपी चौधरी या अरुण साव डिप्टी सीएम बन सकते हैं।
RELATED POSTS
View all