Live Khabar 24x7

CG New CM : विष्णुदेव साय बनेंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में फैसला

December 10, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG New CM : छत्तीसगढ़ में आज भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक हो रही है। जिसमें प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का नाम लगभग तय हो चुका है। छत्तीसगढ़ की कमान अब विष्णुदेव साय को सौंपी जाएगी। विधायक दल की बैठक में फैसला लिया गया है। फलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से हैं विष्णुदेव साय। राज्य में आदिवासी समुराय की आबादी सबसे अधिक है और साय इसी समुदाय से हैं। अजित जोगी के बाद छत्तीसगढ़ में इस समुदाय से कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं बन सका था, बीजेपी इस बार आदिवासी समुदाय से आने वाले साय के ज़रिये पूरे देश में मैसेज दे रही है। विष्णुदेव साय 2020 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।

RELATED POSTS

View all

view all