Live Khabar 24x7

CG News : नदी में डूबे एक ही परिवार के 3 बच्चें, नहाते वक्त हुआ हादसा, परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल

July 17, 2023 | by livekhabar24x7.com

बिलासपुर। CG News : न्यायधानी से दिल दहला देने वाली खबर आई है। जहां नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे अरपा नदी में नहा रहे थे। तभी अचानक वे डूब गए। जिससे तीनों की जान चली। घटना सिंदरी इलाके की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा बिलासपुर के कोनी थाना इलाके का है। जहाँ सिंदरी इलाके में तीन बहनें पूजा, रितु और धनेश्वरी पटेल अरपा नदी में नहाने गये थे। उसी दौरान गहरे पानी में चले गये और डूबने तीनों बहनों की मौत हो गयी।

बताया ज रहा है कि अवैध रेत उत्खनन के चलते नदी काफी गहरा हो गया है। जिसके चलते तीनों बहनों की नदी में डूबकर मौत हो गयी। इधर तीनों बहनों के मौत के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित है। वहीं गाँव सहित इलाके में मातम पसर गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED POSTS

View all

view all