Live Khabar 24x7

CG News : 8-8 लाख के इनामी दो हार्डकोर समेत 3 नक्सली गिरफ्तार, IED समेत 2000 के तीन नोट जब्त

May 21, 2023 | by livekhabar24x7.com

कांकेर। CG News : प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। बीएसएफ और जिला पुलिस बल ने सर्चिंग के दौरान तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ाए गए नक्सलियों में दो मिलेट्री कंपनी नबंर 5 और एक जनमिलिशिया का सदस्य है। नक्सलियों के पास से 8 किलो का आइईडी, वॉकी टॉकी व अन्य समान जब्त किया गया है।

शुक्रवार 19 मई को बड़ी संख्या में नक्सलियों की होने की सूचना पर जिला पुलिस बल और बीएसएफ के जवानों को सर्चिग पर भेजा गया था। इस दौरान केसोकोड़ी के जंगल में तीन संदिग्ध लोग पुलिस पार्टी पर नजर रख रहे थे। जिन्हें देखते ही जवानो ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो तीनो भागने लगे जिसके बाद जवानो ने घेराबंदी कर तीनो को धर दबोचा।

CG News : पकड़ से खुद को छुड़ाने के लिए नक्सली दीप्ती कमांडर पीलू आँचला ने अपने पास रखे चाकू से असिस्टेंड कमांडेंड के हाथ मे चाकू से वार कर दिया जिससे उन्हें चोट आई है। बता दें कि मिलेट्री कंपनी नंबर 5 के दो हार्डकोर नक्सल पीलू आँचला उर्फ सालिक और रमेश पुनेम उर्फ बुधरु पर 8-8 लाख का इनाम घोषित है, वही नक्सलियों की सप्लाई टीम का सदस्य पुनाऊ राम मंडावी भी गिरफ्त में है।

2 हजार रुपये के तीन नोट जब्‍त

तलाशी में नक्सलियों के पास रोजमर्रा के सामानों के साथ 6 हजार रुपए बरामद हुआ। जिसमें 2 हजार के नोट भी शामिल है। जिसे RBI ने क्लीन नोट पॉलिसी के तहत चलन से बाहर करने का फैसला लिया है। 2 हजार रुपये के तीन नोट जब्‍त किया गया है।

एसपी शलभ सिन्हा ने जानकारी दी कि गिरफ्तार नक्सलियों में रमेश पुनेम बीजापुर का रहने वाला है जो कि नक्सलियों के सीसी मेंबर कोसा का गनमैन भी रह चुका है, वही पीलू आँचला आईईडी एक्सपर्ट है, हाल ही के दिनों में कोयलीबेड़ा क्षेत्र के जंगल मे हुए आईईडी ब्लास्ट दो जवान घायल हुए थे, जिसमे पीलू आँचला का ही हाथ था। इसके अलावा भी कई ब्लास्ट को अंजाम दे चुका है। पीलू आँचला और रमेश एसएलआर हथियार अपने साथ रखते थे, लेकिन रेकी करने के दौरान ये अपना हथियार साथ नही लाये थे। इसलिए पुलिस को हथियार बरामद नही हुए है।

 

RELATED POSTS

View all

view all