CG News : भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाएगा 3 हजार क्विंटल चावल, सीएम साय ने ट्रकों को किया रवाना, देखें Video
December 30, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG News : अयोध्या में तैयार हो रहे भव्य श्रीराम मंदिर के उद्घाटन की तैयारी जोरो से चल रही है। बता दे कि 22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। इसके लिए अयोध्या सहित देशभर में तैयारियां चल रही हैं। देश का हर प्रदेश अपनी तरफ से कुछ न कुछ दान कर पु्ण्य का भागी बन रहा है। इसी क्रम में भगवान राम के ननिहाल यानी छत्तीसगढ़ से 3000 मीट्रिक टन चावल अयोध्या भेजा जाएगा। इस चावल का इस्तेमाल भगवान श्रीराम के महाभंडारे में होगा। छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल से अयोध्या का महाभंडारा महकेगा। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने आज चावलों से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या रवाना किया, जो 31 दिसंबर को पहुंचेगा।
RELATED POSTS
View all