CG News : मैनपाट के ज़लज़ली पर्यटक स्थल में हुआ बड़ा हादसा, पैर फिसलने से 15 फीट खाई में गिरी महिला
December 6, 2023 | by livekhabar24x7.com
अंबिकापुर। CG News : मैनपाट के जलजली के नजदीक झरने के पास महिला फिसल कर खाई में गिर गई। घायल महिला अदिति गुप्ता (21) ,पति राहुल गुप्ता व बच्चे के साथ मैनपाट घूमने आई थी। मूलतः इंदौर के लहसुड़िया थाना अंतर्पागत निपानिया की रहने वाली अदिति के पति ने रायपुर से वाहन किराए पर लिया था। मंगलवार को मैनपाट के कई स्थलों का भ्रमण कर वे जलजली पहुंचे थे।
Read More : CG News : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लग्जरी कार से पकड़ाया 76 लाख रुपए का गांजा, आरोपी फरार
यहां स्पोर्टस बाइक राइडिंग करते हुए तीनों कच्ची सड़क से झरने के नजदीक पहुंच गए। हल्की बारिश के कारण कच्ची सड़क कीचड़ में बदल गई है। झरने के पास खूबसूरत दृश्य को देखकर महिला व परिवार के सदस्य सेल्फी ले रहे थे। अचानक महिला का पैर फिसल गया। वह रगड़ खाते हुए लगभग 10 से 15 फीट गहरी खाई में गिर गई।
RELATED POSTS
View all