Live Khabar 24x7

CG News : यात्री बस में लगी भीषण आग, 80 यात्री थे सवार, बस जलकर हुई खाक

February 13, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। CG News : गौरेला बेरियर के पास बांधा मूढा के पास प्रयागराज से दुर्ग जा रही स्लीपर बस में मंगलवार को आग लग गई। बताया जा रहा है कि ब्रेक से चिंगारी निकलने के बाद पिछले टायर में आग लगने से पूरी बस देखते ही देखते धू-धूकर जल गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना गौरेला के बांधामुड़ा गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि, देर रात छत्तीसगढ़ को मध्यप्रदेश से जोड़ने वाले अंतरराज्यीय मार्ग पर एक चलती बस में अचानक आग लग गई। इस बस में करीब 80 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि, बस मनीष ट्रेवल्स की है। यह बस प्रयागराज से बिलासपुर आ रही थी।

मध्यप्रदेश क्रॉस करने के बाद छत्तीसगढ़ के गौरेला, पेण्ड्रा, मरवाही पहुंची थी तभी बस के टायर में आग लग गई। जब तक बस के चालक को बस के टायर में आग लगने का अहसास हुआ तब तक आग काफी फैल चुकी थी। इसके बाद ड्राइवर ने बस को बांधामुड़ा गांव के पास रोक दिया और बस में सवार सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ ही देर में पूरी बस में आग फैल गई।

फायर ब्रिगेड टीम ने पाया आग पर काबू

बस में आग लगने के बाद फैली अफरा -तफरी से गांव के लोग भी जाग गए। पेण्ड्रा नगर पंचायत से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। इस दौरान गांव वालों ने अपने स्तर पर बस में फैली आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग फैलती ही चली गई। कुछ देर बाद पेंड्रा से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। बताया जा रहा हैं कि, बस में आग लगने के साथ ही लगातार धमाका भी हो रहा था। बस मनीष ट्रेवल्स की बताई जा रही है।

RELATED POSTS

View all

view all