Live Khabar 24x7

CG News : दफ्तर में घुसकर नायब तहसीलदार के साथ युवक ने की मारपीट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

July 9, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

 

महासमुंद : CG News : जिले में नायब तहसीलदार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक व्यक्ति ने नायब तहसीलदार पर एक सुनवाई के दौरान उसे 420 कहने का आरोप लगया। फिर नायब ेहसीलदार के चेंबर में घुसकर मारपीट करना शुरू कर दिया। बढ़ते मामलें को देख वहां मौजूद अनुय कर्मचारियों ने आरोपी को दफ्तर से बाहर निकला।

बताया जा रहा है कि सोमवार को नायब तहसीलदार युवराज साहू अपने चेंबर में बैठकर काम कर रहे थे। इसी बीच आरोपी कुलप्रीत सिंह उनके चेंबर में घुसा और उनसे विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि कुलप्रीत सिंह और नायब तहसीलदार के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। साथ ही कई अश्लील बातें भी बोलने लगा। नायब तहसीलदार ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

जिसके बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 2024 के तहत 121(1), 132, 115(2), 296, 351 (2), 221 के तहत केस दर्ज किया गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

RELATED POSTS

View all

view all