Live Khabar 24x7

CG News : भिलाई NSPCL प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, 3 कर्मचारियों की हालत गंभीर

January 27, 2024 | by livekhabar24x7.com

भिलाई। CG News : भिलाई स्थित NSPCL प्लांट में गैस रिसाव हो जाने से चार कर्मचारी की हालत खराब हो गई है। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें 3 की हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया गया कि शुक्रवार को प्लांट में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। इसके बाद वहां काम कर रहे कर्मचारियों को घबराहट महसूस होने लगी। कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ ही देर में गैस रिसाव की खबर फैल गई। पूरे प्लांट में इस खबर की जानकारी के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस गैस रिसाव से 4 कर्मचारियों की हालत खराब होने लगी।

Read More : CG News : सीएम विष्णुदेव साय आज राजधानी में चैंबर ऑफ कॉमर्स के 64वें वार्षिक सम्मेलन और विजय कौशल महाराज की कथा में शामिल होंगे

जानकारी के बाद प्रबंधन ने चारों कर्मचारियों को इलाज के लिए भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया। इन चार कर्मचारियों में 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। इन तीन कर्मचारियों का नाम दीपक चौधरी, मनिंदर सिंह, डी शंकरराव है।तीनों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। वहीं, एक अन्य कर्मचारी एस कुमार को ए1 वार्ड में शिफ्ट किया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all