Live Khabar 24x7

CG News : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं को बढ़ा मानदेय 01 अप्रैल से, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी किया आदेश

May 12, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त मानदेय में वृद्धि का आदेश जारी कर दिया गया है। एक अप्रेल 2023 से बढ़ा हुआ मानदेय दिया जाएगा। सीएम की घोषणा अनुसार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 7500 रुपए और सहायिकाओं को 5 हजार रूपए मिलेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2023-24 बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांगों को पूरा करते हुए उनके मानदेय में बढ़ोत्तरी की घोषणा की थी। इसी के तहत महिला एवं बालविकास विभाग ने 12 मई को सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी और परियोजना अधिकारियों को बढ़ा हुआ अतिरिक्त मानदेय देने का आदेश जारी कर दिया है।

छत्तीसगढ़ 2023-24 बजट में सरकार ने महिलाओं और बच्चों के पोषण एवं टीकाकरण के लिए प्रदेश भर में संचालित 46 हजार 660 आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली मासिक मानदेय की राशि प्रति माह 6,500 रूपए से बढ़ाकर 10 हजार रूपए किया है।

वहीं आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 3,250 रूपए से बढ़ाकर 5 हजार और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 7 हजार 500 रूपए प्रति माह करने का प्रावधान बजट में किया था।

RELATED POSTS

View all

view all