CG News : कोयला घोटाला मामले में एक और गिरफ्तारी, EOW को मिली रजनीकांत की 14 दिन की रिमांड
August 30, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। CG News : चर्चित कोयला घोटाला मामले में एक और गिरफ्तारी की गई है। जहां EOW / ACB टीम ने रजनीकांत तिवारी को गिरफ्तार किया है। मामले में अपराध दर्ज होने के बाद से तिवारी लगातार फरार चार्ल रहा था।
दरअसल, अवैध कोल लेवी प्रकरण अपराध में आरोपी रजनीकांत तिवारी लम्बे समय से फरार चल रहा था। पतासाजी पर उसका आगरा में होना पता चलने पर उसे नोटिस देकर ब्यूरो मुख्यालय तलब किया गया। ब्यूरो मुख्यालय में उपस्थित होने पर उससे पूछताछ के 29 अगस्त को गिरफ्तार कर आज दिनांक 30.08.2024 को विशेष न्यायालय रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसे न्यायालय द्वारा दिनांक 12.09.2024 तक पुलिस रिमाण्ड पर ब्यूरो को सौंपा गया है।
RELATED POSTS
View all