CG NEWS : विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, कल राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का होगा अभिभाषण
December 19, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG NEWS : विधानसभा अध्यक्ष चुनाव पर धन्यवाद प्रस्ताव के बाद विधानसभा की कार्यवाही कल यानि बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को सर्वसम्मति के साथ विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रमन सिंह का नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए रखा था। उपमुख्यमंत्री अरुण साव उसका समर्थन किया। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी रमन सिंह का नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए रखा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इसका समर्थन किया। 5 प्रस्ताव रखा गया। जिसके बाद सर्वसम्मति से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया।
बुधवार को सुबह 11:05 राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण होगा जबकि शुक्रवार को अभिभाषण पर प्रस्तुत कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा जबकि सत्र के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को वित्तीय के साथ शासकीय कार्य सम्पादित होंगे।
RELATED POSTS
View all