CG News : एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, किसान से 25 हजार रुपए की रखी थी डिमांड
August 7, 2024 | by Nitesh Sharma

रायगढ़। CG News : एसीबी ने रायगढ़ में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। एसीबी ने पटवारी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक छाल तहसील कार्यालय क्षेत्र के हल्का क्रमांक 49 का पटवारी हरिशंकर राठिया ने जमीन के एक मामले में ग्रामीण से 25 हजार रुपए की मांग की थी।
पटवारी ने ग्रामीण से गांव की सरकारी भूमि पर कब्जा मामले में पहले 25 हजार की डिमांड की और फिर 20 हजार में मामला सेटल किया। ग्रामीण ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी। ACB की टीम बुधवार को छाल तहसील मुख्यालय पहुंची और ट्रैप करते हुए पटवारी हरिशंकर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।
बताया जा रहा है कि करीब 3-4 माह पहले ग्रामीण ने मामले की शिकायत की थी। छाल तहसीदार एनके सिन्हा ने बताया कि ACB की टीम छाल पटवारी कार्यालय में कार्रवाई कर रही है। करीब 20-25 हजार रुपए रिश्वत लेने की शिकायत थी।
RELATED POSTS
View all