CG News : लोन वर्राटू अभियान के तहत मिली बड़ी सफलता, 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर
April 15, 2024 | by Nitesh Sharma
दंतेवाड़ा। CG News : लोन वर्राटू अभियान के तहत 26 इनामी नक्सलियों ने आत्मसर्मपण किया हैं। इसमेें 20 पुरुष और 6 महिला माओवादी शामिल हैं। कुल 26 नक्सलियों ने दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
Read More : CG News : सौम्या चौरसिया को कोर्ट से राहत नहीं, जमानत याचिका पर 16 को सुनाएगी फैसला
आत्मसमर्पित माओवादी दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव, सुकमा एरिया कमेटी सहित चारों जिलाें में सक्रिय थे। समर्पित माओवादियों में डीएकेएमएस अध्यक्ष पर छत्तीसगढ़ शासन ने लाखों रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा समर्पित माओवादियों में सुकमा जिला का पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष जोगा मुचाकी पर भी एक लाख का इनामी घोषित है।
RELATED POSTS
View all