CG News : नगर निगम कार्यालय के सामने BJP का हल्ला बोल, महापौर और निगम प्रशासन पर भ्रष्टाचार का लगा आरोप

Spread the love

 

धमतरी। CG News : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के सामने हल्ला बोल दिया है। महापौर और निगम प्रशासन के खिलाफ भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में निगम कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ता मौजूद है।

निगम दफतर के समाने भाजपाई जमीन पर बैठ गए है। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता महापौर के पुतले पर जूते से पिटाई कर रहे है। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने लगातार निगम में सामग्री घोटाले, टेंडर घोटाले सहित कई तरह के घोटालों का आरोप लगाया है। उनकी मांग है कि महापौर और कांग्रेस प्रशासन को बर्खास्त किया जाए। निगम दफ्तर के समाने पुलिस बल तैनात है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *