Live Khabar 24x7

CG News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भरा नामांकन, प्रदेशभर से पहुंचे नेता

October 27, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया है। अरुण साव ने लोरमी विधानसभा से तो मुंगेली विधानसभा क्षेत्र से पुन्नूलाल मोहले ने नामांकन भरा है। अरुण साव ने मुंगेली व लोरमी में कमल का फूल खिलने व प्रदेश में बीजेपी की वापसी का दावा किया है। बता दे की पुन्नूलाल मोहले छह बार के विधायक और चार बार के सांसद रह चुके है।

भाजपा विजय संकल्प सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन मुंगेली के रेस्ट हाउस मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से भाजपा प्रत्याशी पहुंचे हुए हैं। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडवीया मुंगेली पहुचे हैं।

बिलासपुर विधानसभा प्रत्याशी अमर अग्रवाल, बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी धरम लाल कौसिक, तखतपुर विधानसभा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व लोरमी विधायक तोखन साहू सहित तमाम भाजपा नेता आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पुन्नूलाल मोहले के समर्थन मे मुंगेली पहुंचे हुए हैं।

RELATED POSTS

View all

view all