CG News : 20 फीट गड्ढे में मिली जली हुई कार, जांच में जुटी पुलिस
October 20, 2024 | by Nitesh Sharma

गरियाबंद। CG News : गरियाबंद जिले में नेशनल हाइवे के किराने 10 से 20 फीट के गद्दे में जली हुई कार मिली है। मौके पर कार का दरवाजा बंद था, हालांकि भीतर कोई भी नजर नहीं आया। कार नंबर प्लेट भी मिला है। जिसका सहारा लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई कार रायपुर से देवभोग की ओर जा रही थी। CG 13 AJ 9991 नंबर प्लेट की कार को लोगों ने आज सुबह नेशनल हाइवे में कोतवाली क्षेत्र में लावलीहुड कॉलेज के पास खाई में देखी। कार जली हुई थी और चारों छक्के ऊपर थे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जकिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। कार के नंबर प्लेट में सीजी 13 AJ 9991 लिखा हुआ है, जो मंजू देवी अग्रवाल के नाम से पंजीकृत है।
घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है। कार सवारों की तलाश जारी है। मामले में पुलिस भी अब तक कुछ भी कहने से बचते दिख रही है।
RELATED POSTS
View all