बीजापुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रामपुर इलाके में स्थित सीएएफ कैंप में एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। गोली चलने की आवाज से कैंप में हड़कंप मच गया। वहीं गंभीर रूप से घायल जवान को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More : CG News : लंबे समय से नदारद 5 टीचर को किया गया बर्खास्त, 11 के विरूद्ध DPI से सेवा समाप्ति की अनुशंसा, 9 के खिलाफ होगी विभागीय जांच
बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने पर आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, सीएएफ कैंप रामपुरम में 15वीं डी कंपनी में जवान ने खुद को गोली मार ली है। जवान की हालात गंभीर है, उसे बेहतरइलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है।
जवान का नाम मनोज दिनकर ग्राम भोगांव जिला जांजगीर का रहने वाला है। जवान ने खुद को गोली क्यों मारी अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। सीएएफ कंपनी के आलाअधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे हुए हैं। घटना की पुष्टि सहायक सेनानी 15th बटालियन बीजापुर डी.पी.बड़ा ने की है।