Live Khabar 24x7

CG News : ऑफ कैंपस सेंटर के विरोध में खैरागढ़ बंद का आह्वान, संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति पर लगाए गंभीर आरोप

September 25, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG News : खैरागढ़ को कल बंद करने का आह्वान किया गया है। IKSV का अध्ययन केंद्र रायपुर में खोले जानें को लेकर कड़ा विरोध किया जा रहा है। बीती रात मशाल जुलूस निकला। जिसके बाद केंद्र को बंद करवाने को लेकर कल यानी मंगलवार को खैरागढ़ बंद बुलाया गया है।

मिली जानकारी अनुसार, राजधानी के शैलेन्द्र नगर स्थित पापुनि के पुराने भवन में शनिवार को अध्ययन केंद्र की शुरुआत हुई है। जिसका विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि रायपुर निवासी कुलपति ने अपनी सुविधा के लिए यह केंद्र खुलवाया है। ताकि उन्हें खैरागढ़ न आना पड़े। इससे विवि के अस्तित्व खत्म होने का खतरा बढ़ गया है। एसडीओ राजस्व को सौंपी बंद की सूचना में कहा गया है कि इंदिरा कला संगीत विश्व विद्यालय खैरागढ़ द्वारा दिन शनिवार को गोपनीय तरीके से ऑफ केम्पस सेण्टर रायपुर में खोला गया है।

खैरागढ़ नगरवासी उक्त ऑफ कैम्पस सेंटर रायपुर में खोले जाने को लेकर आक्रोश में है। ऐसा करने से ना केवल खैरागढ़ विवि को हानि हो रही है बल्कि खैरागढ़ के स्थानीय लोगों का भी अहित हो रहा है। भविष्य में इंदिरा कला संगीत विश्व विद्यालय खैरागढ़ के अस्तित्व पर संकट नजर आ रहा है। इस लिए ऑफ कैम्पस सेण्टर को बंद किये जाने की मांग को लेकर खैरागढ़ बंद का आव्हान किया गया है। इस दौरान समस्त छोटे बड़े व्यासायिक प्रतिस्ठानों को बंद करने का अनुरोध किया गया है जिस पर व्यापारी संघ खैरागढ़ ने भी अपनी सहमती प्रदान की है।

RELATED POSTS

View all

view all