CG News : दो IAS अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग आर्डर में बदलाव, जानें वजह…
January 5, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG News : राज्य सरकार ने IAS अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग आर्डर में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने यह संशोधित आदेश जारी किया है। GAD के अनुसार त्रुटि के कारण कुछ अफसरों के आदेश में गलती हो गई थी। दरअसल 3 जनवरी की आधी रात को सरकार ने 88 आईएएस अधिकारियों के ट्रांफसर-पोस्टिंग का आदेश जारी किया था। इनमें 2 अधिकारियों के विभागों में संशोधन किया गया है।
Read More : CG News : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए जज होंगे अरविंद कुमार, केंद्र सरकार को SC कोलेजियम ने भेजा प्रस्ताव, 16 हो जाएगी जजों की संख्या
बसवराजू को नगरीय प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है। पहले जारी आदेश में उन्हें चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपने की बात कही गई थी। जीएडी के आदेश के अनुसार चिकित्सा शिक्षा टंक त्रुटि थी। दरअसल बसवराजू को खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग का सचिव पदस्थ करते हुए नगरीय प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसी तरह शहला निगार के आदेश में पशुधन विकास के स्थान पर दुग्धपालन लिखा गया था। जीएडी के नए आदेश के अनुसार निगार को कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग , सचिव कृषि ( मत्स्यपालन, पशुधन विकास, गोठान) विभाग, गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
RELATED POSTS
View all