CG NEWS : छत्तीसगढ़ कैबिनेट का इस दिन होगा विस्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया बड़ा खुलासा
December 19, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG NEWS : प्रदेश की निगाहें छत्तीसगढ़ कैबिनेट के विस्तार पर टिकी हुई है। विधानसभा के शीत सत्र की शुरुआत हो गई है। नवनिर्वाचित विधायकों ने आज विधानसभा के सदस्य पद की शपथ ली है। जिसके बाद अब चर्चा कैबिनेट विस्तार की है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ को मुख्यमंत्री के तौर पर एक आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को दिया। साथ ही अरुण साव और विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया है।
सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा जल्द ही कैबिनेट मंत्रियों का चुनाव कर लिया जाएगा, जिसके बाद सभी का शपथग्रहण होगा।
RELATED POSTS
View all