Live Khabar 24x7

CG News : पांच सूत्रीय मांगों को लेकर छ ग स्वास्थ्य फेडरेशन करेंगे 11 अगस्त को हड़ताल, मांग पूरा नहीं होने पर 21 से करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन

August 10, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

बालोद। CG News : छ.ग. हैल्थ फेडरेशन अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर 11 अगस्त को हड़ताल पर जानें वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग के 12 बड़े संगठनो जिसमे (CIDA, JUDA, JDA, FMG, UDFA डॉक्टर एसोसिएशन, डेंटल सर्जन, छ.ग. स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ, नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन छ.ग. छ.ग. प्रदेश नर्सेज एसोसिएशन,

परिवारीका कर्मचारी कल्याण संघ, छ.ग. एनएचएम संघ एवं छ.ग. शास. वाहन चालक संघ) 11 अगस्त को एक दिवसीय आंदोलन करने जा रहे है। मांग पूरा ना होने पर 21 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कर्मचारी चले जाएंगे।

Read More : CG News : अंबिकापुर में खुलेगा शासकीय बीएड कॉलेज, शहीद कृष्णनाथ किंडो के नाम पर होगा सीतापुर हायर सेकेंडरी स्कूल, CM बघेल ने की घोषणा

इस हड़ताल में प्रदेश के 5200 उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एएनएम / एमपीडब्ल्यू, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक एवं 550 से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 160 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक एवं नर्सिंग संवर्ग के कर्मचारी शामिल होंगे। यानी इस हड़ताल से सभी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा बाधित होगी।

CG News : छ.ग. हैल्थ फैडरेशन के पदाधिकारीयों ने बताया कि लंबे समय से सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग संवर्ग कि वेतनविसंगति एवं चिकित्सकों कि मांगो को नजरअंदाज किया जा रहा है। वर्तमान सरकार के घोषणापत्र मे भी स्वास्थ्य कर्मियों कि वेतनमान वृद्धि कि मांग शामिल है जिसे आज तक पूरा नही किया गया। कोरोनाकाल मे मुख्यमंत्री द्वारा विशेष कोरोना भत्ता को घोषणा किय गया था, जिसे आज तक अमल मे नही लाया गया ।

CG News : अंतिम अनुपूरक बजट में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीयों को उम्मीद थी लेकिन इसमे भी निराशा ही हाथ लगी । हेल्थ फेडरेशन के आंदोलन से ओपीडी, आईपीडी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रो मे टीकाकरण, प्रसव, विशेष टीकाकरण के साथ महत्वपूर्ण शिशु संरक्षण माह जैसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रभावित होगे। छ.ग. स्वास्थ्य फेडरेशन का आरोप है कि लंबे समय से सरकार स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग संवर्ग एवं चिकित्सकों कि मांगो कि उपेक्षा कर रही है।

 

 

 

 

 

 

RELATED POSTS

View all

view all