Live Khabar 24x7

CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए के बकाया बोनस राशि का किया वितरण, किसानों में खुशी की लहर

December 25, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए के बकाया बोनस राशि का वितरण किया। बालोद के तमोरा से किसान विशेसर राम साहू ऑनलाइन मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं। बालोद जिले के तमोरा ग्राम के किसान बिशेसर राम साहू ने मुख्यमंत्री ने बताया कि आज मुझे 89 हजार 640 रुपए धान बोनस मिला।

धान बोनस राशि वितरण समारोह

धान बोनस राशि वितरण समारोह

आपकी सरकार की योजना बहुत अच्छी है। हमने कभी नहीं सोचा था कि बोनस मिलेगा, लेकिन आज बहुत खुशी हो रही है। महासमुंद जिले के किसान रामपाल बताया कि 23 हजार 280 रुपए का बोनस मिला। मुख्यमंत्री ने कहा आपने खाता चेक कर लिया, किसान ने हां कहकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

RELATED POSTS

View all

view all