Live Khabar 24x7

CG News : बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, लोगों ने पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया

February 6, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

भिलाई। CG News : सड़कों पर आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ते जा रहा है। भिलाई के कैंप-2 सर्कुलर मार्केट से माता-पिता से गुजर रहे पांच साल के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बच्चे की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने कुत्तों को पत्थर मारकर भगाया। मगर तब तक कुत्ते बच्चे के कूल्हे को दो तीन जगह से काट चुके थे। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ बच्चा राहगीर था।

मिली जानकारी अनुसार, कैम्प-2 सर्कुलर मार्केट क्षेत्र में परिवार टहल रहा था। इस दौरान वहां से एक परिवार गुजर रहा था। परिवार संभवत: पावर हाउस की तरफ से जवाहर मार्केट होते हुए शारदा परिवार की ओर जा रहा था। पति, पत्नी और दो बच्चे मिलाकर चार लोग थे। करीब ढाई साल का एक बच्चा अपनी मां की गोद में था और चार-पांच साल का दूसरा बच्चा अपनी मां की उंगली पकड़कर चल रहा था।

इस दौरान पीछे से कुत्तों के झुंड ने अचानक पांच साल के बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमला करते ही बच्चा चिखने चिल्लाने लगा। इस दौरान अमर सोनकर सहित आसपास मौजूद लोगों ने कुत्तों को भगाने का प्रयास किया। लेकिन कुत्ते बच्चे को नोचने में ही लगे रहे। स्थिति को देखते हुए लोगों ने पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया। तब तक कुत्ते बच्चे को तीन जगह के काट चुके थे।

आवारा कुत्तों की धरपकड़ को लेकर पूर्व में निगम के अधिकारियों को जानकारी दी है। क्षेत्र के लोगों को आवारा कुत्तों से निजात दिलाए जाने की मांग की गई है।

RELATED POSTS

View all

view all