Live Khabar 24x7

CG News : घर के बाहर से अचानक गायब हुआ बच्चा, आस-पास दिखें तेंदुएं के निशान, वन विभाग ने शुरू की तलाश

August 6, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

धमतरी। CG News : जिले के सिहावा क्षेत्र से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि घर के बाहर खेल रहे बच्चा अचानक गायब हो गया। बहुत खोज- बीन करने पर भी जब कोई पता नहीं चला तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के पास जंगली जानवर के पैरों के निशान होना पाया गया। इससे किसी जंगली जानवर के उठा ले जाने की आशंका है। घटना सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरमुड़ कमार बस्ती है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम लगभग 7 बजे पूरी बस्ती के लोग हरेली के त्योहार मना कर अपने अपने घर जा चुके थे। योगेश्वर मरकाम भी अपने परिवार संग घर के अंदर खाना खाने लग गए। इधर उनका बेटा तिरेश मरकाम खाना खाकर बाहर खेलने चल दिया। थोड़ी देर बाद जब योगेश्वर घर के बाहर निकला तो उसे तीरेश दिखाई नहीं दिया।

मामले की सूचना वन विभाग को दी गई है। वन विभाग के कर्मचारी भी मौके का मुआयना करने पहुंचे। वनकर्मियों ने पाया कि शायद तेंदुआ बच्चे को उठा ले गया है। वन विभाग और पुलिस की टीम खोज बीन में लगी हुई है।

RELATED POSTS

View all

view all