Live Khabar 24x7

CG News : सीएम बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफार्म को लेकर की ये बड़ी मांग…

December 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG News : मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने आनलाईन बेटिंग के अवैध कारोबार से जुड़े प्लेटफार्म पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की है। सीएम बघेल ने इसे लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा है। सीएम बघेल ने एक्‍स हैंडल पर पत्र को पोस्‍ट कर लिखा है, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को पत्र लिखकर आनलाईन बेटिंग के अवैध कारोबार से जुड़े प्लेटफॉर्म, वेब, ए.पी.के., टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, यू.आर.एल. इत्यादि पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की है।’

RELATED POSTS

View all

view all