रायपुर। CG News : बोरे-बासी तिहार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने श्रमिकों के साथ बोरे-बासी का स्वाद लिया। अथान, चटनी, भाजी, बड़ी-बिजौरी और गोंदली के साथ बोरे-बासी तिहार में सामूहिक भोज हुआ। एसपी, विधायक, मंत्री और कलेक्टर ने भी आज बोरे बासी खाया।
मजदूर दिवस के अवसर पर मंत्री कवासी लखमा ने कर्नाटक में बोरे बासी खाया। इस दौरान उनके साथ अन्य लोगों ने भी बोरे बासी का स्वाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने मजदूर दिवस की सभी मजदूरों को शुभकामनाएं दी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी अपने परिवार के साथ बोरे बासी खाया।
उन्होंने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर जानकारी दी। उन्होंने बासी के साथ मढिया पेज, कोलियारी भाजी, इमली चटनी, प्याज मिर्च के साथ वीडियो शेयर किया है। मोहन मरकाम ने देश-प्रदेश के मजदूर भाई-बहनों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं भी दी।
मंत्री अनिला भेंड़िया ने खाया बोरे बासी
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने आज श्रमवीरों के सम्मान में बोरे बासी खाकर अपने दिन की शुरूआत की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक चेच भाजी, खेड़ा की सब्जी, आम के अचार और प्याज के साथ बोरे-बासी का स्वाद लिया।
भेंड़िया ने सभी प्रदेशवासियों और श्रम वीरों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर हम श्रम दिवस को बोरे बासी दिवस के रूप में मना रहे हैं। हम सभी बोरे बासी खाकर श्रम के प्रति अपना सम्मान प्रकट कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बोरे-बासी का छत्तीसगढ़ में बहुत महत्व है। यहां हर वर्ग के लोग बड़े चाव से बोरे-बासी खाते हैं। इसके पोष्टिक तत्वों से बहुत अधिक ताकत मिलती है। इसलिए सभी काम पर जाने से पहले बोरे बासी खाकर निकलते हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर कोरबा कलेक्टर संजीव कुमार झा और पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों यू आर महिलांगे, आर पी खांडे, भारद्वाज के साथ बोरेबासी खाया। सभी ने छत्तीसगढ़ी खानपान और व्यंजन को बढ़ावा देने तथा श्रमिकों के सम्मान में बोरेबासी खाया और छत्तीसगढ़ शासन के अभियान की सराहना भी की।
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अपील पर @KorbaDist कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा और पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण ने श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों श्री यू आर महिलांगे, श्री आर पी खांडे, श्री भारद्वाज के साथ बोरेबासी खाया। सभी ने छत्तीसगढ़ी खानपान और… pic.twitter.com/Y4MjeWnlWg— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) May 1, 2023
श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया ने बोरे बासी खाकर बढ़ाया श्रमिकों का मान
नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने बोरे बासी खाकर श्रम वीरों के प्रति आभार व्यक्त किया
रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे ने भी मनाया बोरे बासी तिहार
- एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने पुलिसकर्मियों के साथ बोरे बासी खाया
- विधायक कुलदीप जुनेजा और महापौर एजाज़ ढेबर ने लिया बोरे बासी का आनंद
बोरे बासी खाके, मनाबो श्रम तिहार
गजब बिटामिन ले भरे, ए छत्तीसगढ़िया आहारआज #अंतरराष्ट्रीय_श्रमिक_दिवस के उपलक्ष्य सामूहिक रूप से बोरे बासी खाकर श्रमवीरों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।#LabourDay #InternationalWorkersDay #InternationalLabourDay #BoreBaasi #HamarBoreBaasi pic.twitter.com/T34GGHqMJm
— Aijaz Dhebar (@AijazDhebar) May 1, 2023
बेमेतरा विधायक श्री @AshishChhabraCG जी ने बेमेतरा कलेक्टर एवं श्रमिक साथियों के साथ बोरे-बासी का आनंद लिया और श्रमिकों का मान बढ़ाया।#HamarBoreBaasi pic.twitter.com/HEK1Rg4DF2
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) May 1, 2023
जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव श्री @rekhchand_jain जी ने आज अपने निवास पर बोर-बासी का आनंद लेकर बोरे-बासी तिहार मनाया।#HamarBoreBaasi pic.twitter.com/SZTHJsZAtc
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) May 1, 2023
बिलासपुर नगर पालिका निगम के महापौर श्री राम शरण यादव जी ने सफाई कर्मचारियों के साथ बोरे-बासी खाकर सफाई कामगारों का सम्मान बढ़ाया।#HamarBoreBaasi pic.twitter.com/5FRF4OTxtO
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) May 1, 2023
बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल जी ने आज अपने निवास पर बोरे-बासी का आनंद लिया।#HamarBoreBaasi pic.twitter.com/IP7jTzFB9s
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) May 1, 2023
आज बैकुंठपुर में भरतपुर-सोनहत विधायक श्री @GulabKamaro जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री वेदांत तिवारी जी ने जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बोरे-बासी खाकर श्रमिक साथियों का सम्मान बढ़ाया। #HamarBoreBaasi pic.twitter.com/48bnqPyVMk
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) May 1, 2023
रायगढ़ विधायक श्री @PrakashNaikINC जी ने बोरे-बासी खाकर मजदूर साथियों के श्रम के परिचायक मजदूर दिवस और हमारी संस्कृति के गौरव बोरे बासी दिवस की शुभकामनाएं दी।
#HamarBoreBaasi pic.twitter.com/cETzp7jHSw— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) May 1, 2023
बीजापुर जिले के पुलिस लाईन रक्षित केंद्र में हमारे पुलिस के जवानों ने श्रमिक साथियों के सम्मान में बोरे-बासी का लुफ्त उठाया।#HamarBoreBaasi pic.twitter.com/m7VCZisLoJ
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) May 1, 2023
आज मजदूर दिवस के अवसर पर प्रदेश के गृह मंत्री श्री @tamradhwajsahu0 जी एवं विधायक श्री @ArunVoraMLA जी ने प्रबुद्ध जनों के साथ दुर्ग के विवेकानंद मंगल भवन में बोरे-बासी आनंद लिया।#HamarBoreBaasi pic.twitter.com/EXLB0CLzBd
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) May 1, 2023
इस बार मजदूर दिवस पर 14वीं बटालियन धनोरा में भी बोरे बासी उत्सव मनाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मजदूरों के साथ बोरे बासी खाकर मजदूर दिवस मनाया।
मजदूर दिवस पर शहर में हर तबके के लोग बोरे बासी खा रहे हैं मजदूर दिवस पर 14वीं बटालियन धनोरा के सेनानी डी. आर. आचला भी बोरे बासी खाते नजर आए। वहीं कंपनी कमांडर महर्षिकांत जांगड़े, सूबेदार बीआर सलाम ने अपने कर्मचारियों और मजदूरों के साथ खाकर मजदूरों का सम्मान किया।
14 वीं बटालियन के सेनानी डीआर आंचला, कंपनी कमांडर महर्षिकांत जांगड़े, सूबेदार बिहारी लाल सलाम, एमटीओ मातवर सिंह, लिपिक मिथलेश मंडावी, केके साहू समेत बटालियन के कर्मचारी और मजदूरो ने प्रमुख रूप से खाया बोर बासी।