Live Khabar 24x7

CG News : आज फिर दिल्ली जाएंगे CM भूपेश बघेल, कल कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में होंगे शामिल, उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर होगा मंथन

October 16, 2023 | by livekhabar24x7.com

Bhupesh Baghel

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की पहले चरण की सीटों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई हैं। वहीं अभी लोगों को दूसरी लिस्ट का इन्तजार हैं। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे और कल कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होंगे।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ उम्मीदवारों की दूसरी सूची में शामिल नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अप्रूवल के बाद सूची जारी कर दी जाएगी।

Read More : CG News : एक साथ बिगड़ी 25 बच्चों की तबीयत, अस्पताल में कराए गए भर्ती, मचा हड़कंप

बता दें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद पत्रकारों से चर्चा में कहा कि उम्मीदवारों की दूसरी सूची 18 या 20 अक्टूबर को जारी होगी। इससे पहले 17 अक्टूबर को बैठक होगी।

RELATED POSTS

View all

view all