Live Khabar 24x7

CG News : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का छत्तीसगढ़ दौरा आज, महासमुंद, बिलासपुर और खैरागढ़ में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

October 26, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG News : बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारक छत्तीसगढ़ में लगातार दौरा कर चुनावी सभा ले रहे हैं। लगातार एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। इसी क्रम में बीजेपी की स्टार प्रचारक और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वो महासमुंद, बिलासपुर और खैरागढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और नामांकन रैलियों में शिरकत करेंगे।

असम के मुख्यमंत्री सबसे पहले महासमुंद जाएंगे। महासमुंद में सरमा पहले जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर जिले की चारों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले के लिए रैली में हिस्सा लेंगे। दोपहर 12.30 बजे सरमा महासमुंद से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।

CG News : 28 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी, प्रदेशवासियों के लिए कर सकते हैं 5 वीं घोषणा…

बिलासपुर में आहूत जनसभा को संबोधित करने के बाद वहां भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भाग लेंगे। फिर यहां से सरमा दोपहर 3.20 बजे खैरागढ़ पहुंचेंगे। वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे खैरागढ़ से रवाना होकर सरमा राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और शाम 6 बजे नई दिल्ली होते हुए असम के लिए रवाना हो जाएंगे।

RELATED POSTS

View all

view all