CG News: सीएम साय आज बालोद जिले का करेंगे दौरा, 174 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
January 17, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (17 जनवरी) बालोद जिले के तहसील मुख्यालय गुण्डरदेही में अपने प्रथम आगमन के दौरान आयोजित समारोह में जिले में 174 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत के 74 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान साय जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन विभाग, आदिवासी विकास विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे।
योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को करेंगे सामग्रियों का वितरण
मुख्यमंत्री साय गुण्डरदेही पहुँचने के पश्चात सर्वप्रथम जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात वे जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान वे वहाँ लगाए गये स्टालों का निरीक्षण करने के अलावा शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण भी करेंगे।
Read More : CG NEWS : पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी, DGP अशोक जुनेजा ने साप्ताहिक अवकाश का जारी किया आदेश
मुख्यमंत्री साय जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान में आयोजित तुलसी मानस प्रतिष्ठान के रामचरित मानस के प्रति वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतीकात्मक रूप से कुल 21 श्रद्धालुओं को रामचरित मानस की प्रति भेंट कर रामचरित मानस के पठन-पाठन तथा जन-जन तक इनके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आम जनता को प्रोत्साहित करेंगे।
5 रामायण मण्डलियों को करेंगे पुरस्कृत
समारोह में छत्तीसगढ़ की ख्यातिलब्ध मानस मण्डलियों द्वारा भजन की भी प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री साय 05 रामायण मण्डलियों को पुरस्कृत भी करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत हितग्राहियों में रसोई गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड आदि का वितरण भी करेंगे। इसके पश्चात् हटरी पारा गुण्डरदेही में स्थित चण्डी मंदिर एवं राम मंदिर में पहुँचकर पूूजा-अर्चना करने के बाद राजबाड़ा पहुँचकर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
RELATED POSTS
View all