CG News : नए साल पर सीएम साय का सकारात्मक संदेश, बोले- “बुके की बजाय, सिर्फ एक फूल के साथ करें मुलाकात”
January 1, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नववर्ष पर पर्यावरण संरक्षण का नया संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देने आने वाले सभी अतिथियों से अपील की है, कि वो सिर्फ एक पुष्प के साथ ही उनसे मिलें। दरअसल नये साल की शुभकामनाएं देने आने वाले विशिष्ट जन लगातार फूलों के गुच्छों से बने बुके के साथ पहुंच रहे हैं।
Read More : CG NEWS : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मंत्रालय में संभाला पदभार, अधिकारियों से विभागीय गतिविधियों के संबंध में की चर्चा
ऐसे में मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक संदेश देते हुए सभी से आह्वान किया है कि आगंतुक अनावश्यक रूप से बड़े पुष्प-गुच्छ देने के बजाय सिर्फ एक पुष्प लेकर आयें। आपको बता दें कि सुबह से ही लागातार मुख्यमंत्री से मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल के साथ राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग मुख्यमंत्री से मिल रहे हैंं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।
RELATED POSTS
View all