Live Khabar 24x7

CG News : CM विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से किया अनुरोध, बोले – जब भी मुझसेे मुलाकात करने आएं पुष्प गुच्छ के बजाय केवल एक पुष्प भेंट करें

January 1, 2024 | by livekhabar24x7.com

1

 

रायपुर। CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि नव-वर्ष के अवसर पर और आगे जब भी उनसे भेंट करने आएं, तो बड़े पुष्प गुच्छ देने के बजाय केवल एक पुष्प देकर मिलें। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम होगा।

  • सांसद सरोज पांडेय ने दी शुभकामनाएं

राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें नए साल की बधाई दी है। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया और सांसद सरोज को भी शुभकामनाएं दी है।

  • मंत्री केदार ने सीएम को दी बधाई

वन और पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को नए साल के खास मौके पर बधाई दी है। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को शुभकामना दी, इसके बाद मुख्यमंत्री साय ने भी उनका आभार व्यक्त करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

RELATED POSTS

View all

view all