Live Khabar 24x7

CG News : आज जयपुर दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

December 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG News : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज एक दिन के प्रवास पर जयपुर जा रहे हैं। जहां वे राजस्थान के मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा और दो उप मुख्य मंत्रियों के शपथ समारोह में शामिल होंगे।

Read More : CG NEWS : IED ब्लास्ट में प्रधान आरक्षक की शहादत पर CM विष्णु देव साय ने जताया शोक, बोले – इस दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ उनके परिजनों के साथ है

कल हुई साय कैबिनेट की पहली बैठक

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की पहली बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। कैबिनेट बैठक में 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी दे दी गई है। इस पर सीएम साय ने कहा कि हमारा चुनावी वादा था। मोदी की सभी गारंटियों को आने वाले पांच सालों में पूरा करेंगे। अब जल्द ही राज्य के गरीब वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिलेगा। इस दौरान उन्होंने भूपेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने राज्य को आर्थिक रूप से खोखला कर दिया है।

RELATED POSTS

View all

view all